कैराना: सुंदरनगर गेट के निकट धारदार हथियार से हमले के मामले में कैराना कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
कैराना नगर की चांद कॉलोनी निवासी समीर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे वह सुंदरनगर से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि सुंदरनगर गेट के पास शोएब, वसीक और आफताब ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।