गड़हनी: गड़हनी में हो रहे मॉनसून कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में बक्सर ने पटना को हराकर जमाया कब्जा
गड़हनी स्टेडियम में हो रहे मॉनसून कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आज समापन हो गया।बक्सर ने पटना को हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया। टूर्नामेंट में भोजपुर, बक्सर, पटना व अरवल जिला सहित यूपी के बलिया व गाजीपुर के 8 टीम ने भाग लिया था। मैच में बक्सर के विवेक कुमार को अच्छे खेल के बदौलत मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। टूर्नामेंट लगातार चार सालों से कराया जा रहा है