मंडला: चंद्र ग्रहण के चलते मंडला के छोटे-बड़े सभी मंदिरों के पट रहे बंद, मंदिरों में पसरा सन्नाटा
Mandla, Mandla | Mar 3, 2026 फाल्गुन पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण होने के कारण मंगलवार को मंडला जिले में मंदिरों के कपाट सुबह सूतक काल लगने के साथ ही बंद कर दिएगए। मंदिर प्रबंधकों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार साल का पहला चंद्र ग्रहण मंगलवार को दोपहर 3:20 से शुरू होगा जो शाम को 6:48 पर समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण के समाप्ति के बाद मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे।