सिमडेगा: गोवा से विमान द्वारा पहुंचा मजदूर का शव, परिजनों को मिली राहत
सिमडेगा। मंगलवार सुबह 9 बजे गोवा से मृत मजदूर ललित तिग्गा का शव विमान द्वारा रांची एयरपोर्ट पहुंचा। विधायक भूषण बाड़ा की पहल पर श्रम विभाग के सहयोग से शव को घर लाया गया। रांची एयरपोर्ट पर जोसिमा खाखा ने शव रिसीव कर एंबुलेंस से मलई पालकोट गांव भेजने की व्यवस्था की। परिजनों ने विधायक एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया।