मोहनिया: भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से 200 मीटर पूरब अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला की मौत
Mohania, Kaimur | Jun 17, 2025 कैमूर जिले के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से 200 मीटर पूरब अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के जीआरपी को दी गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई थी। फिलहाल महिला का शिनाख्त नहीं हो पाया था।