मोहनलालगंज: दिनदहाड़े मिट्टी खदान पर बदमाशों ने किया धावा, डंपर लूट ले गए
लखनऊ के सिसेंडी इलाके में दिनदहाड़े बदमाशों ने मिट्टी खदान पर धावा बोलकर डंपर लूट लिया। बताया जा रहा है कि ईंट-भट्टे की रॉयल्टी पर मिट्टी खनन का कार्य चल रहा था, तभी दर्जन भर बदमाश मौके पर पहुंचे और डंपर चालक की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी डंपर लेकर फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत फैल गई।