विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग-2027 की शुरुआत, युवाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का मंच
नई दिल्ली। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम विभाग और MY Bharat की ओर से विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग-2027 की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना और विकसित भारत के संकल्प में उनकी भागीदारी बढ़ाना है।
कार्यक्रम के पहले चरण में ‘विकसित भारत क्विज’ आयोजित होगा। इसमें शामिल होने के लिए युवाओं को MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
आगे के चरणों में चयनित युवाओं को अपनी प्रतिभा, विचार और नेतृत्व क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, युवा क्लबों और NSS/NCC संगठनों से अधिक से अधिक युवाओं को अभियान से जोड़ने की अपील की गई है।
संदेश साफ है— युवा जुड़ेंगे, विचार जुड़ेंगे और तभी विकसित भारत का संकल्प मजबूत होगा।
Deoria, Deoria | Sep 12, 2026