महाराष्ट्र-नासिक के निफाड शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ शिवसेना UBTके पदाधिकारी सीधे मैदान में उतर आए हैं। लगातार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज नेताओं ने नगर पंचायत के मुख्याधिकारी के केबिन में घुसकर कई आवारा कुत्ते छोड़ दिए और अधिकारियों की निष्क्रियता पर तंज कसते हुए उन्हें जबरन नोटों की माला पहनाने की कोशिश की, जिससे पूरे सरकारी दफ्तर में हड़कंप मच गया...