पट्टी: पूर्व बार अध्यक्ष राधारमण मिश्र के निधन पर पट्टी तहसील में अधिवक्ताओं ने रखा 2 मिनट का मौन, न्यायिक कार्य स्थगित
पट्टी तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता राधारमण मिश्र का बीते सोमवार की शाम को निधन हो गया। उनके सम्मान में तहसील सभागार में मंगलवार को दिन में 12:30 बजे के आसपास शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में