खिरकिया: कुडावा रोड पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
आज 9 अप्रैल शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहगीरों ने पेड़ पर शव लटका देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।