चास: चास नगर निगम के वार्ड 17 शिव शक्ति कॉलोनी में जल कर व अवैध जल संयोजन की जांच के लिए विशेष अभियान
Chas, Bokaro | Nov 10, 2025 चास नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत वार्ड संख्या 17 शिव शक्ति कॉलोनी में जल कर एवं अवैध जल संयोजन की जांच हेतु चास नगर निगम के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।निरीक्षण के दौरान कई घरों में जल संयोजन से संबंधित अनियमितताएँ पाई गईं। चार (4) घरों में नल से मोटर लगाकर जल का दोहन किए जाने की पुष्टि हुई, जिस कारण निगम दल द्वारा चारो मोटर मौके पर ही जब्त की गईं।