होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम बैतूल नेशनल हाईवे स्थित बाघ देव के पास 11 मुखी हनुमान मंदिर के पास अनियंत्रित ट्राला पलटा सड़क लगा जाम
नर्मदापुरम बैतूल नेशनल हाईवे पर बुधवार को दोपहर करीब 12:00 बजे एक एक ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिसके चलते करीब दो-दो किलोमीटर लंबा दोनों और लंबा जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्राला बैतूल की ओर से आ रहा था इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से ट्राला सड़क पर पलट गया। घटना का वीडियो भी लोगों ने बनाया वही घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी