लोहरदगा: समाहरणालय सभागार में एनडीआरएफ की बैठक, आपदा से बचाव और आपात स्थिति से निपटने की जानकारी दी गई
लोहरदगा समाहरणालय सभागार में सोमवार अपराह्न 3 बजे राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) द्वारा आपदा से बचाव को लेकर फैमिलियराइजेशन अभ्यास किया गया। जिला आपदा प्रबंधन कोषांग की ओर से आयोजित इस बैठक में एनडीआरएफ टीम ने आपदा की स्थिति में स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की जान कैसे बचाई जाए, इसकी व्यावहारिक जानकारी दी।