लोहरदगा के नवाडीह पंचायत के बालकुमार उरांव और उनके परिवार के साथ ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। नदिया निवासी प्रकाश कुमार साहू ने कृषि विभाग के तहत ट्रैक्टर उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाते हुए बालकुमार उरांव से 2,20,000 रुपये लिए थे, लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी न तो ट्रैक्टर मिला और न ही पैसे वापस किए गए।