लोहरदगा: इक्वीलिप्टस मैदान में निकाय कर्मचारी महासंघ की बैठक, श्रम संहिताओं के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय
झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा की सोमवार दोपहर 1:30 बजे इक्यूलिप्टस मैदान में बैठक आयोजित हुई। इसमें नगर परिषद लोहरदगा सहित विभिन्न निकायों के कर्मचारी, महासंघ के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में केंद्र सरकार की चारों श्रम संहिताओं के खिलाफ विरोध दर्ज किया गया और आगे के आंदोलन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।