हैदरगढ़: सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र में जल जीवन मिशन योजना बदहाल, करोड़ों खर्च के बावजूद कई गांवों में पेयजल परियोजनाएं अधूरी
सिद्धौर ब्लॉक में सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना बदहाल स्थिति में है। जियनपुर गांव में मंगलवार करीब 10:30 बजे ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले डेढ़ साल से पानी की टंकी का ढांचा तैयार है और सोलर पैनल भी लगाए जा चुके हैं, लेकिन परियोजना अधूरी है। इसी तरह भाठिया गांव में भी टंकी का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।