मांट: थाना मांट में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस
Mat, Mathura | Mar 28, 2026 हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को हरेक थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है, जिसमें जमीन संबधित शिकायतें सुनी जाती हैं, आज शनिवार दोपहर दो बजे तक थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने जमीन संबधित शिकायतों को सुना, और कुछ का तत्काल निराकरण किया तो बाकी के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाने को टीम गठित की गई।