बिहारीगंज: बिहारीगंज के प्रशांत कुमार ने 70वीं BPSC परीक्षा में पाई सफलता, गांव और जिले का बढ़ाया मान
मधेपुरा के बिहारीगंज प्रखंड स्थित बैजनाथपुर गांव के प्रशांत कुमार ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 703वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। किसान पिता प्रमोद मेहता और शिक्षिका मां शारदा देवी के पुत्र प्रशांत ने दूसरे प्रयास में यह सफलता पाई। उनकी उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है, जबकि उनका अगला लक्ष्य यूपीएससी परीक्षा पास करना है।