सज्जनगढ़: सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव से प्रार्थीया का नाबालिग बेटा बिना बताए चले जाने के मामले में सज्जनगढ़ थाना में मामला दर्ज
सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में 19 अप्रैल को प्रार्थीया का बेटा घर पर बिना बताए कहीं चला गया। जिस पर प्रार्थीया ने 4 मई यानी आज सोमवार सुबह 10 बजे सज्जनगढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।थानाधिकारी ने बताया कि प्रार्थीया का नाबालिग बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करली है। प्रार्थीया के बेटे की तलाश करने के बाद रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।