बेलसंड: लोहासी में दो शादियों के बीच उलझी जिंदगी का दर्दनाक अंत: महिला की हत्या से फैली सनसनी
बेलसंड थाना क्षेत्र के लोहासी गांव में एक अधेड़ महिला की हत्या कर शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान ऐसी महिला के रूप में हुई है, जिसकी दो शादियां हुई थी पहली शादी सहदेव राय के साथ हुई थी जबकि दूसरी शादी हरिश्चंद्र राय के साथ हुई थी महिला फिलहाल हरिश्चंद्र राय के साथ जीवन व्यतीत कर रही थी।