अररिया: भसिया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक पक्ष के तीन लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Apr 28, 2026 जोकीहाट के भसिया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट कि घटना में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं घायलों में साहेब इकबाल, सहनिहाल व अहसान असगर शामिल हैं।