अररिया: जिलाधिकारी ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया, 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक होगा आयोजन
Araria, Araria | Apr 14, 2026 जिले में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक मनाए जाने वाले अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन एवं पुलिस अधीक्षक अररिया जितेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत फ्लैग पिन लगाकर की गई, जिसमें सभी पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।