कलेक्टर सोमेश मिश्रा शनिवार को तीन बजे भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ मर्यादित के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आयोजित जनजातीय शिल्पकार नामिका मेले में पहुंचे। माहिष्मती घाट स्थित कलादीर्घा प्रांगण में आयोजित इस मेले में मंडला जिले के विभिन्न अंचलों के जनजातीय समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई।