विदिशा नगर: कलेक्टर ने जल जीवन मिशन प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, पीएचई विभाग ने तैयार किया रथ
स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत पीएचई विभाग द्वारा तैयार कराए गए जल जीवन मिशन प्रचार-प्रसार रथ को आज कलेक्ट्रेट परिसर से विदिशा विधायक मुकेश टंडन,कलेक्टर रौशन कुमार सिंह,अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री संतोष साल्वे ने बताया कि उक्त प्रचार-प्रसार रथ एक माह तक कार्य करेगा।