मथुरा- अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी को लेकर उठे विवाद के बाद अब मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भी चढ़ावे में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं।
दिनेश फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर CBI जांच की मांग की है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब मंदिर की गुल्लकें खोली जाती हैं, तब CCTV कैमरे बंद कर दिए जाते हैं। चढ़ावे में आए नकद, सोना, चांदी और हीरे का बंदरबांट किया जाता है। उनका दावा है कि प्रबंध समिति के कुछ सदस्य जो पहले स्कूटर से चलते थे, आज करोड़ों की गाड़ियों में घूम रहे हैं।