कायमगंज: गांव कटिया में खड़ी बाइक हटाने को लेकर ट्रैक्टर चालक को पीटकर किया घायल, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
कम्पिल के गांव बिहारीपुर निवासी गिरीश पुत्र गंगा सहाय ट्रैक्टर लेकर कटिया रोड से मंगलवार रात को निकल रहे थे। तभी बाईपास के पास बाइक खड़ी होने से रास्ता बाधित था।इसके कारण उन्होंने वहां मौजूद लोगों से रास्ता खाली करने का अनुरोध किया।इसी दौरान कहांसुनी हो गई।विवाद इतना बढ़ गया।कि एक मेडिकल दुकान पर बैठे युवक और उसके पिता ने गिरीश को लाठी-डंडों से पीटकर दिया।