जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि बरसात से फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर सुचना भिजवाई जाएं।उन्होंने संपरिवर्तन के प्रकरणों की उपखंडवार समीक्षा की तथा लंबित प्रकरणों का तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए।