गम्हरिया: गम्हरिया में पुलिस की कार्रवाई, सघन वाहन चेकिंग से अपराधियों में हड़कंप
गम्हरिया में पुलिस ने अपराध पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर चिकनी फुलकाहा और भागवत चौक समेत कई जगहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों की जांच, संदिग्धों की तलाशी और नियम तोड़ने वालों से जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने साफ किया, अभियान आगे भी जारी रहेगा।