करनाल: नामांकन के दौरान केवल पांच व्यक्ति कर सकेंगे आरओ कार्यालय में प्रवेश सेक्टर 12 में बताया डीसी उत्तम सिंह ने।
Karnal, Karnal | Apr 8, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान रिर्टनिंग अधिकारी के कार्यालय में उम्मीदवार सहित केवल पांच लोग ही आ सकते हैं और कोई भी इच्छुक नामांकन भरते समय अपने साथ केवल तीन गाडिय़ों को ही रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में ला सकता है।