सिरदला: नीलगाय के झुंड ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, तीन माह के मासूम समेत तीन लोग घायल
Sirdala, Nawada | May 14, 2026 गुरुवार को करीब 11 बजे नवादा जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत परनाडाबर थाना इलाके में परनाडाबर मोड़ से बरदाहा बाजार जाने वाली सड़क पर नीलगाय के झुंड के कारण बाइक सवार एक परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया। ग्रहौणी गांव निवासी बाल्मिकी प्रसाद के पुत्र सोनू कुमार अपनी पत्नी रेशमा देवी व तीन माह के मासूम बच्चे को इलाज कराने बाइक से गया जा रहे थे।