भीलवाड़ा: कांवाखेड़ा कच्ची बस्ती में अवैध हथकड़ शराब पर कार्रवाई, 25 लीटर शराब सड़क पर नष्ट, 3 लीटर जब्त, महिला तस्कर गिरफ्तार
भीलवाड़ा।आबकारी विभाग के प्रहराधिकारी धोलाराम विश्नोई मय जाब्ता गश्त पर थे।कांवाखेड़ा कच्ची बस्ती में एक महिला द्वारा आम सड़क पर अवैध हथकड़ शराब बेच रही थी,मौके पर दबिश दी, महिला घबरा गई, करीब 25 लीटर सड़क पर नष्ट की,टीम ने मौके से 2 प्लास्टिक की थैलियों में भरी 3 लीटर हथकड़ शराब जब्त की,महिला को गिरफ्तार किया,भट्टी को तोड़ा गया,करीब 650 लीटर वॉश नष्ट किया।