हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने निर्मला छावनी से स्कूटी पर शराब तस्करी करने वाले तस्कर को दबोचा, बरामद हुए 30 टेट्रा पैक देसी शराब
नगर कोतवाली पुलिस ने निर्मला छावनी से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम संजय है जो वाल्मीकि बस्ती का रहने वाला है। आरोपी स्कूटी में रखकर अवैध शराब की तस्करी कर रहा है। मुखबिर द्वारा सूचना मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया जिसके कब्जे से देसी शराब के 30 टेट्रा पैक बरामद किए हैं। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।