मेरठ: मेरठ में असिस्टेंट प्रोफेसर की हेलमेट से पिटाई, वीडियो वायरल, धक्का देकर बाहर निकाला और सड़क पर गिराकर पीटा
Meerut, Meerut | Jan 27, 2025 मेरठ में असिस्टेंट प्रोफेसर की हेलमेट से जमकर पिटाई की गई। अब पिटाई का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस का ही बताया जा रहा है। पीड़ित प्रोफेसर की तहरीर पर मेडिकल थाने में FIR दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि असिस्टेंट प्रोफेसर नोएडा से मेरठ ऑफिशियल वर्क से आए थे।