मेरठ: सिटी रेलवे स्टेशन पर एक टेम्पो चालक ने दूसरे टेम्पो चालक पर धारदार हथियार से किया हमला, वीडियो हुआ वायरल
Meerut, Meerut | Jan 26, 2025 रेलवे रोड स्थित सिटी रेलवे स्टेशन पर टेंपो माफिया के वर्चस्व को लेकर दो टेंपो चालकों में विवाद हो गया। इस विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि दीपुू नाम का एक शख्स हाथ में खतरनाक धारदार हथियार लिए दूसरे टेंपो चालक नईम को गालियां देता और धमकाता हुआ नजर आ रहा है।