मेहनगर: गंभीरपुर थाना की पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी महिला को गिरफ्तार किया, कानूनी कार्रवाई के बाद भेजा जेल
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में गंभीरपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक संदीप दुबे मय हमराह फोर्स ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित महिला आरोपी मीला देवी पत्नी विनोद यादव को चिवटही मोड़ से गिरफ्तार किया । पुलिस गिरफ्तार आरोपी महिला के विरुद्ध संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।