मुरैना नगर: मुरैना: छौंदा टोल प्लाजा पर गाय को बचाने में मक्का से भरा ट्रक पलटा, चालक और हेल्पर घायल
मुरैना के नेशनल हाइवे -44 पर स्थित छौंदा टोल प्लाजा पर आज मंगलवार अल सुबह मक्का से भरा ट्रक गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और हेल्पर घायल हुए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।ट्रक ग्वालियर से मक्का लेकर आगरा की ओर जा रहा था।सड़क पर बिखरी मक्का से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा और वीडियो तेजी से वायरल हो गया।