सीतापुर: सेखवापुर के पास संदिग्ध अवस्था में नहर के किनारे मिला युवक का शव, परिवार में मचा हड़कंप
जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के शेखवापुर गांव के पास संदिग्ध अवस्था में नहर के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले की जानकारी पुलिस और परिवार को दिए जाने के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है।