मुज़फ्फरनगर: भाकियू के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने नेतृत्व में किसानों ने नगर क्षेत्र में निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा
महावीर चौक के जीआईसी मैदान से भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में सैकड़ो किसानों ने किसान क्रांति दिवस के अवसर पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें राकेश टिकैत ने कहा की यह यात्रा किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर निकाली गई है। जिसे मुक्ति अभियान भी कहा जाता जा सकता है। क्योंकि सरकार के खिलाफ यह ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई है।