सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महमूदनगर में सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग शफीक अहमद अंसारी को आवारा पशु ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें वह सड़क पर गिर गया। जिसे तुरंत ही चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही यह पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।