मुज़फ्फरनगर: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर सड़कों पर उतरे शिवाजी सेना के कार्यकर्ता,हिंदुओं को बचाने की उठाई मांग
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर जनपद मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर शिवाजी सेना के सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सड़कों पर उतर गए। जहां पर उनके द्वारा अपने हाथों में हिंदू बचाओ के बैनर लेकर प्रदर्शन जमकर किया और मांग की है कि बांग्लादेश के हिंदुओं को भारत में लाया जाए और भारत में रह रहे घुसपैठि बांग्लादेशियों को जल्द ही भारत देश से निकल जाए।