जखनिया: डील्ला गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, 6 लोगों का किया गया चालान
आज शाम 6 बजे डील्ला गांव में जमीनी विवाद को लेकर नंदू राजभर और महेंद्र राजभर में कहासुनी के बाद मारपीट हुई।दोनों पक्षों से एक दूसरे खिलाफ थाने में तहरीर दी। बहलोलपुर चौकी प्रभारी जयदीप ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर नंदू और महेंद्र में मारपीट हुई थी जिसमें घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल कराया गया। दोनों पक्षों से 6 लोगों का चालान किया है।