धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा बाजार और दशरथपुर चौक पर रविवार की संध्या लगभग 5 बजे यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व धरहरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने स्वयं किया। थानाध्यक्ष अपने पुलिस बल के साथ सड़क पर अवैध रूप से खड़े चार पहिया, दो पहिया एवं ई-रिक्शा वाहनों को हटवाते हुए संबंधित चालकों को सख्त निर्देश ।