मेरठ: परतापुर पुलिस बनी दुष्कर्म के आरोपी की मददगार,बना रही समझौते का दबाव
Meerut, Meerut | Jun 26, 2024 परतापुर क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद आरोपी के परिवार ने पुलिस से सेटिंग करके पीड़ित पक्ष का जीना दुश्वार कर दिया है।एसएसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ितों ने पुलिस का कच्चा-चिट्ठा खोलते हुए न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ितों ने बताया कि लगभग छह महीने पहले गांव के रहने वाले युवक ने उनकी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया था।