गाज़ीपुर: वांछित अभियुक्त को नोनहरा पुलिस ने गिरफ्तार किया, मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा गया
गाजीपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना नोनहरा पुलिस ने मुक़दमा संख्या 141/26 से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विपिन कुमार पुत्र रामबली उर्फ राजबली राम निवासी धरवां थाना नोनहरा के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 26 वर्ष बताई जा रही है।