क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार ने बताया कि गुरुवार को तिवारीपुरवा गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 22 फरवरी को 55 वर्षीय रामगोपाल उर्फ राकेश कुमार श्रीवास्तव ने उसकी 10 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म किया। इस पर थाना रामगांव में संबंधित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।