चरखारी: चरखारी थाने के SP शशांक सिंह ने किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
महोबा एसपी शशांक सिंह ने थाना चरखारी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान SP ने थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क और अभिलेखों की जांच कर लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए बहू-बेटी सम्मेलन और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।