धमतरी: कलेक्टर का सख्त फैसला, बिना ऑनलाइन नक्शा बटांकन के नहीं होगा जमीन का पंजीकरण
धमतरी जिले में भूमि विवादों, सीमांकन और बटांकन से जुड़ी बढ़ती समस्याओं को देखते हुए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने एक अहम और प्रभावी निर्णय लिया है। अब जिला अंतर्गत आने वाले ग्रामों में बिना विधिवत ऑनलाइन नक्शा बटांकन के किसी भी प्रकार का जमीन पंजीयन नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि जिले में ऑनलाइन पंजीयन के बाद स्वतः नामांतरण की प्रक्रिया लागू है।