भटवाड़ी: गंगाघाटी के मनेरी, भंकोली सहित विभिन्न गांव में नाग पंचमी पर धूमधाम से मनाया गया नाग देवता का मेला, विधायक ने की शिरकत
आज शुक्रवार को मनेरी, औंगी, अगोड़ा, भंकोली, बार्सू, डिडसारी, गणेशपुर, बरसाली और अठाली गांव में नाग पंचमी का मेला धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही ग्रामीणों ने अपने आराध्य नाग देवता को दूध और मखन से स्नान कराया। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कैलसू क्षेत्र के भंकोली सहित विविभिन्न गांवों में पहुंचकर नाग देवता की डोली से आर्शीवाद लिया।