कोडरमा: आकांक्षा हाट में पीएम विश्वकर्मा योजना पर जागरूकता सेमिनार और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
आकांक्षा हाट कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) पर एक विशेष जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, कारीगरों और युवाओं ने भाग लिया। इस सेमिनार में प्रतिभागियों को योजना के उद्देश्य, लाभ, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।