राहे: राहे में 70 लाख रुपये से बनेगा सोलर पावर प्लांट
Rahe, Ranchi | Feb 10, 2024 राहे प्रखंड के दुआरसिनी गांव में 70 लाख रुपये से बननेवाली सोलर पावर प्लांट योजना का विधायक सुदेश महतो ने शनिवार को शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि दुआरसिनी गांव में बिजली नहीं पहुंच रही थी 34 परिवार को बिजली की जरूरत थी। इसको देखते हुए जेड्रा द्वारा 335 वाट का 30 केडब्ल्यूपी सोलर पावर प्लांट बनाया जा रहा है।